बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह पहुंचे दिल्ली, सोनिया गांधी से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक हालात पर की चर्चा

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह पहुंचे दिल्ली, सोनिया गांधी से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक हालात पर की चर्चा

PATNA: बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह दिल्ली में हैं।वे आज बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा सोनिया गाँधी से मुलाकात की।उनकी मुलाकात नई दिल्ली स्थित उनके आवास 10 जनपथ में हुई।

सदानंद सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और उन्हें यहां के ताजा हालात से अवगत कराया।बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर जिच कायम है।

राजद ने जहां तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है।वहीं बाकी दलों ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट कहने से परहेज कर रहे हैं।सदानंद सिंह ने इस तमाम मसलों पर अपरने राष्ट्रीय अध्यक्षा को जानकारी दी है।


 

Suggested News