बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के पक्ष में खुलकर खड़े हुए सदानंद सिंह,कहा- जब अनंत सिंह 'छोटे सरकार' थे तो बहुत अच्छे थे अब खराब हो गए

अनंत सिंह के पक्ष में खुलकर खड़े हुए सदानंद सिंह,कहा- जब अनंत सिंह 'छोटे सरकार' थे तो बहुत अच्छे थे अब खराब हो गए

पटनाः बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह विधायक अनंत सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं।उन्होंने कहा है कि जब अनंत सिंह छोटे सरकार थे तो बहुत अच्छे थे अब जबकि छोटे सरकार नहीं हैं तो अपराधी हो गए।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह दोरंगी नीति नहीं चलेगी।

सदानंद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार विधायक अनंत सिंह को परेशान कर रही है।लेकिन पुलिस चाहे कितना भी परेशान कर ले लेकिन उन्हें कोर्ट से जरुर न्याय मिलेगा।

बता दें कि मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 मिलने के बाद पुलिस उनके पीछे लगी हुई है।पुलिस ने विधायक के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की है ।लेकिन छापेमारी से पहले हीं वे फरार हो गए हैं।

अब विधायक ने दो वीडियो जारी कर कहा है कि वे फरार नहीं हैं बल्कि अपने एक बीमार मित्र को देखने आए हैं।वे कोर्ट का सम्मान करते हैं और बहुत जल्द न्यायालय में आत्मसमर्णण कर देंगे।विधायक ने पटना पुलिस और खासकर एएसपी लिपि सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया है। 

Suggested News