बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पुलिसिया दबिश के कारण कांग्रेस नेत्री ने कोर्ट में किया सरेंडर, ड्रग्स मामले में कई दिनों से थी फरार

गया में पुलिसिया दबिश के कारण कांग्रेस नेत्री ने कोर्ट में किया सरेंडर, ड्रग्स मामले में कई दिनों से थी फरार

GAYA : गया व्यवहार न्यायालय में ड्रग्स के काले धंधे में शामिल होने के मामले में फरार चल रही कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह वार्ड संख्या तीन की पार्षद लाछो देवी ने गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज होने के बाद लाछो देवी ने सरेंडर किया है। 


कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद लाछो देवी की मुश्किलें बढ़ गई थी। जिसके बाद आरोपी लाखों देवी ने गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब हो कि वार्ड पार्षद का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। वह कई अपराधिक मामले में भी अभियुक्त हैं। इस मुकदमे में लाछो देवी के भाई कृष्णा प्रसाद और बहन गुड़िया देवी एवं रोहित कुमार की जमानत अर्जी अदालत ने पूर्व में खारिज कर दिया और सभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। 

गौरतलब हो कि 11 मई 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर डेल्हा थाना की पुलिस ने शहर के छोटकी डेल्हा स्थित लाछो देवी के घर पास खटाल से 46 पुड़िया स्मैक यानी नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया था। यह मामला डेल्हा थाना कांड संख्या 129 /2022 से संबंधित है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News