GAYA : आज विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता और स्थानीय गयावाल पांडा ने विगत तीन दिनों से कोरोनावायरस से पीड़ित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, कांग्रेस कमिटी के महासचिव दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, सकलदेव चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, कुमार जितेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गयावाल पांडा नमो नारायण के उद्घोषक दीपू लाल भैया, उत्तर खदीवाल, दिनेश मोहनिया, सूरज गायकवाद, शुभंकर दास, आदि ने भगवान विष्णु की आराधना करते हुए, इनके चरण पादुका पर तुलसी अर्चना, दूध स्नान आदि सभी कार्य करते हुए दोनो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मूर्धन्य नेताओ को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
नेताओं ने कहा की हम कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता को पूरा विश्वास है की सोनिया गांधी एवम् प्रियंका गांधी जल्द स्वस्थ हो जाएँगी। उन्होंने कहा की हमने पूजा अर्चना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट