बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेताओं ने माँ दुर्गा प्रतिमा के समक्ष किया शांति पाठ, कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

कांग्रेस नेताओं ने माँ दुर्गा प्रतिमा के समक्ष किया शांति पाठ, कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

GAYA : लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं। 

इसी कड़ी में आज गया में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महांनवमी के अवसर पर कश्मीर में सैनिकों एवं निर्दोषों की हत्या, लखीमपुर खीरी एवं देश में दस महीने से ज्यादा दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में कालकलवित हुए किसानों कि आत्मा की शांति हेतु मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष "या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः" के उद्घोष के साथ शांति पाठ का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, पंडित सत्येन्द्र कुमार पाठक, पंडित दामोदर गोस्वामी, जिला महासचिव विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, सकलदेव चंद्रवंशी, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, सुभाष चन्द्र, अक्षय कुमार, मुकेश कुमार आदि ने असत्य पर सत्य का विजय और सभी देशवासियों को सशक्त, निरोग, रहने की कामना की। खास कर सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की गई।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News