बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर पहुंचे कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा दलाल नेताओं के कारण रसातल में चली गयी पार्टी

राजगीर पहुंचे कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा दलाल नेताओं के कारण रसातल में चली गयी पार्टी

NALANDA : राजगीर के कन्वेंशन हॉल में कांग्रेस द्वारा आयोजित 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर में जहां आत्ममंथन कर पार्टी के जनाधार बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक ने कन्वेंशन हॉल के बाहर बैनर पोस्टर लेकर दलाल भगाओ कांग्रेस बचाओ के नारे लगाए।

इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि बिहार कांग्रेस दर्जनों दलाल नेताओं के कारण रसातल में चला गया है। उन्होंने कहा की वर्तमान प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रदेश चुनाव अभियान समिति डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह समेत दर्जनों नेता राजद की दलाली करते हैं। कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर राजनीतिक हत्या करने का काम किया गया है। चुनाव में टिकट बेचने का काम किया गया है। जिसे कारण संगठन हर स्तर पर खत्म हो गया है। जिसके लिए ये दर्जनों दलाल नेता जिम्मेदार है। 

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से मांग किया है कि बिहार कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का एक टीम दिया जाए। जिसमें हर एक जाति, हर धर्म, हर एक जिला, प्रमंडल से काम करने वाले जमीनी सक्रिय पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News