बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के नेता ललन कुमार की मांग,बिहार सरकार बंद पड़े शराब प्लांट को शुरू करा सेनेटाइनजर बनाने का दे आदेश

बिहार कांग्रेस के नेता ललन कुमार की मांग,बिहार सरकार बंद पड़े शराब प्लांट को शुरू करा सेनेटाइनजर बनाने का दे आदेश

PATNA: कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है।सरकार अपने स्तर से स्थिति संभालने में लगी है।वहीं विपक्षी दल के नेता सरकारी प्रयास को नाकाफी बता रहे हैं।

कांग्रेस नेता ललन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि बंद पड़े शराब प्लांटों को शुरू कर उसमें सैनिटाइजर बनाने का आदेश दिया जाए।  उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए ब्राजील सरकार ने शराब की फैक्ट्रियों में सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू कर दिया है। नीतीश सरकार को सबक लेने की जरूरत है।

ललन कुमार ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी कोहराम मचा रखी है। लोग खुद को इस महामारी से बचाने के लिए घरों में कैद हैं और डर के साए में जीने को विवश हैं। ऐसी आपदा के दौरान बिहार में सैनिटाइजर की घोर कमी हो गई है। लोगों को सैनिटाइजर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में लोग खुद को कहां तक सुरक्षित रख पाएंगे, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। 

उन्होंने कहा कि लोगों तक सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए बिहार की नीतीश सरकार अविलंब बंद पड़े शराब की फैक्ट्रियों को शुरू कराए और मुख्यमंत्री राहत कोष में जो फंड आया है, उस पैसे से जीविका दीदियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के जरिए सैनिटाइजर का निर्माण कराएं, ताकि इस आपदा में लोग खुद के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क एवं सचेत रह सके।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिहार सरकार सैनिटाइजर का निर्माण नहीं कराती है तो वे पटना हाई कोर्ट खुलने के बाद इस संबंध में याचिका दाखिल करेंगे।

Suggested News