बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

BHAGALPUR : सुलतानगंज अगुवानी पुल के शुक्रवार की देर रात तेज आंधी एवं बारिश से 36 स्लैब का स्ट्रक्चर गिरने के बाद विपक्षी पार्टियों ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में आज देर शाम भागलपुर विधानसभा के कोंग्रेस विधायक अजीत शर्मा स्थल निरीक्षण किया। जहाँ पहुँचने पर प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान विधायक अजीत शर्मा ने बताया कि आगुवानी पुल का 36 इस्टेचर गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा की पुल का स्लैब गिरने से भ्रष्टाचार कि पोल खुल रही हैं।इसके लिए मुख्यमंत्री नितिश कुमार को उच्यस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा की जो दोषी हैं उस पर कडी कार्यवाही होनी चाहिए। अगर पुल. बन जाता तब पुल गिरता तो क्या हाल होता। इसलिए उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कडी कार्यवाही हो। 

साथ ही प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी विधायक अजीत शर्मा द्वारा कही गई बातों का समर्थन करते हुए कहा कि घटना की उच्यस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच टीम आने की बात 24 घंटा के अंदर कही गई थी। लेकिन अबतक जांच टीम नही पहुची हैं। इस दौरान  कोंग्रेस नेता संजय जैन, शियाराम शर्मा, बासुदेव रामुका,सीकेन्दर पासवान,लखन लाल मंडल,दिनकर मंडल,पंकज केसरी, सुबोध.सिंह सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद.थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News