बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेता मंटू शर्मा ने पटना के परसा में किया किसानों के बीच बोनस का वितरण, पशुपालन करने की दी सलाह

कांग्रेस नेता मंटू शर्मा ने पटना के परसा में किया किसानों के बीच बोनस का वितरण, पशुपालन करने की दी सलाह

PATNA:  कांग्रेस नेता मंटू शर्मा ने बिक्रम विधानसभा के परसा ग्राम में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बोनस राशि का वितरण शनिवार को किया। परसा इब्राहिमपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में मंटू शर्मा ने किसानों को बोनस राशि का वितरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंटू शर्मा ने कहा कि हम सबको किसानों और मजदूरों के घर खुशहाली कैसे आए इसको लेकर चिंतन करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरे बिहार में किसानों की हालत काफी खराब है। किसानों को अपने फसलों के उत्पादन का सही दाम नहीं मिल पाता है। उन्होंने उपस्थित किसानों को खेती के साथ साथ पशुपालन करने की सलाह देते हुए बताया कि जो किसान खेती के साथ साथ पशुपालन करते हैं, उन किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

मंटू शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार को भी किसानों की मदद करनी चाहिए। हाल के दिनों में जरुरी वस्तुओं की कीमतों में जिस तरह से बढ़ोत्तरी हुई है उससे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। किसानों की माली हालत काफी खराब है। 

उन्होंने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है। जब तक किसानों की माली हालत में सुधार नहीं होता तब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बन सकता है। मंटू शर्मा ने राज्य के किसानों को सरकारी याजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। 


Suggested News