बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बोले कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, कहा 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बोले कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, कहा 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी

BHAGALPUR : भागलपुर के विधायक सह बिहार काँग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के द्वारा अपने आवास पर भारत जोड़ो यात्रा और 'मेरे प्रयास, 2022' पुस्तिका के लोकार्पण के अवसर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा की काम ही हमारा परिचय है और एकता ही हमारा मिसाल है। 


उन्होंने कहा की इस सूत्र पर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही विश्व पटल पर अपने भारत को एक अलग पहचान दिलाएंगे। 2024 में कांग्रेस पूर्णरूपेण बहुमत में आकर जनता का सहयोग करेगी। वहीं विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा की देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उसे खत्म करने में कांग्रेस ही नया रास्ता अख्तियार कर सकती है। 2024 पूर्णरूपेण कांग्रेस का है। 

अजीत शर्मा ने कहा की इस रैली का मुख्य उद्देश्य भी भारतवर्ष के लोगों को बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई से निजात दिलाना है। उन्होंने बताया की यह पदयात्रा 5 जनवरी से बोसी मंदार से प्रारंभ होगा। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे शामिल होंगे। यह पदयात्रा मंदार बौसी से प्रारंभ होकर भागलपुर नवगछिया बहते हुए आगे बढ़ेगी। 

वही विधायक अजीत शर्मा ने मेरे प्रयास 2022 पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें बिहार विधानसभा में उन्होंने जितनी बातें जनता के लिए उठाई है और कहां तक पारित हो सकी है। उस पर वार्ता लिखी गई है प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News