बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारियों पर कांग्रेस विधायक अल्पेश करा रहे हमले, जल्द गिरफ्तार करे गुजरात सरकार - सुशील मोदी

बिहारियों पर कांग्रेस विधायक अल्पेश करा रहे हमले, जल्द गिरफ्तार करे गुजरात सरकार - सुशील मोदी

PATNA :  गुजरात में बिहारियों और यूपी के लोगों पर जुल्म नहीं रुक रहा है। उपद्रवियों की लगातार धमकियों से भयभीत करीब 20 हजार लोगों ने गुजरात छोड़ दिया है। इस मामले में बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम ने गुजरात में बिहारी समुदाय को पूर्ण सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिलाया है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने हिंसा और उपद्रव के लिए कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर को जिम्मेवार ठहराया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

बिहारी लोग मजबूती से गुजरात में रहें

इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्य सचिव और डीजीपी लगातार गुजरात सरकार के सम्पर्क में हैं। बिहारी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम लगातार गुजरात सरकार से बात कर रहे हैं। बिहार के लोग मजबूती के साथ गुजरात में रहें, उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी। 

कांग्रेस विधायक अल्पेश बिहारियों पर करा रहे हमले

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने हिंसा और उपद्रव के लिए कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक और बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अल्पेश ठाकोर जगह-जगह बिहारियों पर हमले करा रहे हैं। अल्पेश ठाकोर बिहारियों के खिलाफ घृणा फैला रहे हैं। ठाकोर सेना हिंसा कर रही है। सुशील मोदी ने गुजरात सरकार से मांग की कि हालात पर काबू पाने के लिए अल्पेश ठाकोर को गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से कहा है कि सामाजिक घृणा फैलाने वाले विधायक को वह पार्टी से निकाले।

गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी हैं बिहार के रहने वाले

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गुजरात के मुख्य सचिव जेएन सिंह और डीजीपी शिवानंद झा बिहार के रहने वाले हैं। वे लोग अपने स्तर से भी बिहारी समुदाय को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। गुजरात के गृह सचिव एके तिवारी य़ूपी के रहने वाले हैं। गुजरात सरकार के कई अहम पदों पर बिहार और यूपी के अफसर बैठे हैं। सरकार की कोशिशों के अलवा वे ये अधिकारी भी हालात पर काबू पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार गुजरात में बिहारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

Suggested News