बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायक का पार्टी नेतृत्व पर सीधा अटैक,कहा-जो नेता लोकसभा चुनाव में फेल हुआ वो विधानसभा चुनाव में कैसे पास होगा

कांग्रेस विधायक का पार्टी नेतृत्व पर सीधा अटैक,कहा-जो नेता लोकसभा चुनाव में फेल हुआ वो विधानसभा चुनाव में कैसे पास होगा

PATNA: बिहार कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री अब्दूल जलील मस्तान ने पार्टी नेतृत्व पर सीधा अटैक किया है।उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश नेतृत्व को बदलने की मांग कर दी है।कांग्रेस विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि जो नेतृत्व लोकसभा में कुछ नहीं कर सका वो विधानसभा में क्या कर लेगा?

जलील मस्तान ने स्पष्ट तौर पर मांग किया कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होनी चाहिए।बिना उसके बिहार में पार्टी का कायाकल्प नहीं हो सकता।पुराने लोगों को हटाकर नए लोगों को जगह मिलनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर भी सवाल उठाया और कहा कि जिन लोगों ने चुनाव में हार की जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दिया था एक बार फिर से उन्हीं के कंधों पर पार्टी चलाने का दायित्व दे दिया गया है।ऐसे में पार्टी का भविष्य़ क्या होगा यह समझा जा सकता है।

जलील मस्तान ने कहा कि बिहार में पूरे संगठन को है बदलने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं जो दो भाग में बंटे हैं।बिहार कांग्रेस से सही फीडबैक राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास नहीं जा रहा।  

Suggested News