बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बेरमो से कांग्रेस MLA की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर रांची से भेजा गया दिल्ली

झारखंड में बेरमो से कांग्रेस MLA की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर रांची से भेजा गया दिल्ली

Desk: झारखंड में बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है. वह पिछले एक महीने से अधिक समय से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं. हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया जा रहा है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में सुबह मुलाकात कर राजेंद्र सिंह का हाल जाना. साथ ही मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी अस्पताल पहुंचकर राजेंद्र सिंह का हाल जाना.

असल में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई. झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया.

बिगड़ी हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है. राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी राजेंद्र सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.


Suggested News