बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोवा में कांग्रेस विधायकों पर मंडरा रहा खतरा लेकिन विदेश दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी

गोवा में कांग्रेस विधायकों पर मंडरा रहा खतरा लेकिन विदेश दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी

DESK. गोवा में कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा के सम्पर्क में होने की बात कही जा रही है. इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह रवाना हुए और रविवार तक लौट सकते हैं। वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लौट सकते हैं। 

पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी और इसे व्यक्तिगत बताया। राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों और कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बैठक में सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी आलोचना करती रही है। 

राहुल कहां गए और कब तक लौटेंगे इसकी डिटेल देर रात तक आई। इसके मुताबिक राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए थे. 


Suggested News