बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायकों ने चलती ट्रेन में महिला से की छेड़छाड़, रेलमंत्री से की शिकायत तो दर्ज हुआ मामला

कांग्रेस विधायकों ने चलती ट्रेन में महिला से की छेड़छाड़, रेलमंत्री से की शिकायत तो दर्ज हुआ मामला

DESK. कांग्रेस के दो विधायकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। विधायकों पर ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं से आपत्तिजनक हरकत करने का मामला प्रकाश में आया और इसे लेकर महिलाओं की ओर से शिकायत भी की गई है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 2 विधायकों पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक महिला 6 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। तभी कांग्रेस के दो विधायकों ने उसके साथ बदतमीजी की है। महिला ने दावा किया है कि दोनों विधायकों ने उससे छूने की कोशिश की और लगातार बुरी नजर से देख रहे थे। फिलहाल, महिला की शिकायत पर दोनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर यह आरोप लगा है। महिला ने दावा किया है कि दोनों विधायक नशे में थे। महिला ने कहा कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में रीवा रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के लिए सवार हुई थी।

महिला ने आकर बताया कि दोनों विधायक मेरी साइड वाली बर्थ पर बैठे थे। खाना खाते हुए गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। मेरे को टच करके उन्होंने मुझे उठाया। बुरी नियत से देखा मेरे कंधे पर हाथ फेरते हुए बकवास करने लगे। इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को फोन पर बताई। पति ने सीधे रेल मंत्री को ट्वीट किया। ट्वीट मिलने के साथ ही पुलिस हरकत में आ गई। रात करीब 1:00 बजे ट्रेन के सागर स्टेशन पहुंचने के बाद पुलिस वहां पहुंची। महिला अधिकारी नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हुआ। लेकिन जवानों की ही सुरक्षा में महिला को बिना स्टेशन पहुंचाया गया। सागर SHO पीके अहीरवाल ने बतााय कि सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन रेवांचल एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। मामले में FIR दर्ज़ की है। जानकारी ये मिली है कि सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस विधायक) और सुनील सर्राफ(कांग्रेस विधायक) ने छेड़छाड़ की है।  

फिलहाल दोनों विधायकों की ओर से सफाई दी जा रही है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि नशे में धुत रहने का आरोप जो लगाए गए हैं वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि महिला को मैंने अपनी सीट भी दी थी। वहीं, सुनील सराफ ने कहा कि हम रोज सफर करते हैं। हमारी उम्र 50 साल की हो गई है। विधायक हैं। क्या हम यही सब काम करेंगे। 

वहीं, भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि या घटना निंदनीय है। एक बहन के साथ कांग्रेस विधायकों ने छेड़छाड़ की है। प्रियंका गांधी को इसका जवाब देना होगा। कांग्रेस का मूल चरित्र यही है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस तरह के मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर राजनीतिक लोग हैं तो उनकी तो ज्यादा ज़िम्मेदारी है। अगर ऐसे लोगों ने कोई भी हरकत की है तो कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए।


Suggested News