बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना का संकट गहराया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बिहार का करें दौरा,कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने लिखा पत्र

बिहार में कोरोना का संकट गहराया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बिहार का करें दौरा,कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने लिखा पत्र

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसपर सियासत भी जारी है। विपक्ष द्वारा लगातार सरकार पर कोरोना से निपटने में विफल और रोकथाम के लिए कारगर कदम ऩहीं उठाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में कांग्रेस के राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर बिहार का दौरा करने का निवेदन किया है। 

अखिलेश सिंह ने अपने पत्र में लिखा है बिहार में गत एक माह से अचानक संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि एक नये खते का अंदेशा दे रही है। राज्य सरकार की कोरोना से लड़ने की व्यवस्था पूरी तरह से निष्प्रभावी है। 

आलम यह है कि अस्पतालों में बदहाली का माहौल है, प्राथमिक उपलब्धियां जैसे कि पीपीई-किट का अत्यधिक अभाव है। वहीं डॉक्टरों के लिए उचित निर्देशन का भी प्रबंद नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे राज्य सरकार इस बढ़ती समस्या को देख नहीं पा रही है। बिहार की जनता में वायरस को लेकर कोई जागरुकता भी नहीं दिखाई पड़ती है। बिहार के हर जिले में रोजाना संक्रमितों की संख्या के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय बनी है। 

अखिलेश सिंह ने लिखा है मैं आपसे यह निवेदन करता हूं कि बिहार की इस अवस्था को गंभीरता से लेते हुए यहां का दौरा करें। 

Suggested News