बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं बेलगाम अपराधी : अखिलेश सिंह

बिहार में पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं बेलगाम अपराधी : अखिलेश सिंह

NAWADA :  बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान  समिति के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बलात्कार और हत्या आम बात हो गई है।नीतीश सरकार के राज में तो ऐसा लगता है कि अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं और सरकार मुंह छुपा कर बैठी है। बिहार में कोई शासन का नाम का चीज ही नहीं है।आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती लगातार हो रही है लेकिन अपराधी की कोई खोज और खबर नहीं है।

 कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी ताना कसते हुए कहा कि 56 इंच के सीना वाले आज तेल की दाम अपने सीने से भी ऊंचा लेकर चले गए हैं। देश में लूट मचाए हुए हैं। मोदी सरकार में गरीबों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार में सभी को सम्मान नजरों से देखा जाता था और कभी किसी को इतनी महंगाई देखने को नहीं मिली थी। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबू की प्रशंसा करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि आज भी लोग उनको याद करते हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नीतू सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा। क्योंकि अखिलेश प्रसाद सिंह को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष व सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह का अभिनंदन समारोह मंगलवार को नगर भवन में आयोजित किया गया। जिस की अध्यक्षता आभा सिंह व पूर्व मंत्री आदित्य सिंह के पुत्र पप्पू सिंह ने की।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News