बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस सांसद ने कहा, मोदी सरकार का नया नारा, मरो किसान मरो जवान

कांग्रेस सांसद ने कहा, मोदी सरकार का नया नारा, मरो किसान मरो जवान

MOTIHARI : दिल्ली में किसानों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर राजनीति गरम हो गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार ने नारा बदल दिया है। अब केन्द्र की मोदी सरकार का नया नारा है मरो किसान मरो जवान। 

मोदी सरकार ने गांधीजी और शास्त्रीजी के सपने को किया चकनाचूर

2 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने मोतिहारी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष राज्य सभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गांधीजी ने ऐसा सपना भी नहीं देखा था कि देश में राफेल घोटाला होगा। महंगाई व बेरोजगारी इस तरह से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था कि जय जवान जय किसान। लेकिन केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार ने इस बदल कर मरो जवान, मरो किसान कर दिया है। 

हक के लिए आवाज उठाने पर बरसाई जा रही है लाठी

डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। किसानों का इस सरकार ने लगातार शोषण किया है। उन्होने कहा कि सरकार ने जो जुल्म आज किसानो पर ढ़ाया है। यह नई बात नहीं है। जब भी किसान अपने हक हुकूक के लिए लड़ता है या आवाज उठाता है तो उसे यह सरकार कुचलती रहती है। उन्होने कहा कि यही किसान 2019 मे इस सरकार को उखाड़ फेकेंगी। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News