बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेताओं और कर्य्य्कर्ताओं ने थाली पीटकर महंगाई का किया विरोध, कहा त्राहि त्राहि कर रही है जनता

कांग्रेस नेताओं और कर्य्य्कर्ताओं ने थाली पीटकर महंगाई का किया विरोध, कहा त्राहि त्राहि कर रही है जनता

GAYA : आज गया शहर के दक्षिणी क्षेत्र ( कांग्रेस प्रखंड तीन ) के साहिर तकिया में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर निकाय कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, इंटक के संयुक्त तत्वावधान में भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने थाली एवं ताली पिटकर बेतहाशा महंगाई का विरोध किया। " पेट्रोल, डीजल सैकड़ा भेल, घरेलू गैस हजारा, गरीब - मध्यवर्गीय परिवार के कैसे चलत गुजारा " आदि नारो को बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह कांग्रेस नगर निकाय संयोजक शशि किशोर शिशु,  इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, किसान आंदोलन के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी, मदीना खातून राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, सकलदेव चंद्रवंशी, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस,सरसो तेल, दाल, भाड़ा आदि के बेतहाशा वृद्धि से आमजन त्राहि, त्राहि कर रहा है। एक तो पंद्रह महीने से कोरोना वायरस महामारी से लोग बेहाल है, तो दूसरी ओर बढ़ती हुई महंगाई जनता के जले शरीर पर नमक छिड़कने जैसा काम किया जा रहा है।

नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने आज से बढ़ती महंगाई के खिलाफ आमजन के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है, जो गया शहर के दक्षिणी क्षेत्र में आयोजित हुआ है। कल यानी 08 जुलाई को पश्चिमी + उत्तरी क्षेत्र ( कांग्रेस पार्टी प्रखंड एक) एवं 09 जुलाई को मध्य क्षेत्र ( कांग्रेस पार्टी प्रखंड दो ) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नेताओं ने कहा की गया शहर के वार्ड, मुहल्ले के साथ साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों के 24 प्रखंडों, 332 पंचायतों में भी जनांदोलन कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आयोजित करेंगे।

14 जुलाई 2021 को गया शहर में विशाल साईकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा 17 जुलाई 2021को पटना में विशाल  पैदल मार्च  का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें गया जिला से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News