बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब कांग्रेस ने भी किया किनारा, कुशवाहा की अगुआई में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को बड़ा झटका

अब कांग्रेस ने भी किया किनारा, कुशवाहा की अगुआई में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को बड़ा झटका

पटना: पहले जीतनराम मांझी उसके बाद राजद और अब कांग्रेस ने उपेन्द्र कुशवाहा की अगुआई में महागठबंधन द्वारा 13 नवंबर को प्रस्तावित धरना कार्यक्रम से अपने आप को अलग कर लिया है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अकेले पड़ते दिख रहे हैं। 

दरअसल बिहार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन को लेकर कुशवाहा ने महागठबंधन को एक प्लेटफार्म पर लाकर आंदोलन का ऐलान किया था।पांच दिन पहले कुशवाहा की अगुआई में महागठबंधन के नेताओं ने ऐलान किया था कि आगामी 13 नवंबर को पूरे बिहार में सरकार की नीतियों के खिलाफ धऱना-प्रदर्शन किया जाएगा।जीतनराम मांझी ने पहले हीं अपने आप को इस आंदोलन से अलग कर लिया।इसके बाद सोमवार को राजद ने भी संगठन चुनाव के बहाने धरना कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर ना-नुकूर करने लगी।

अब कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका

इसी बीच बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है. आरएलएसपी द्वारा 13 नवंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से कांग्रेस ने अलग होने का फैसला लिया है.पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि 5 से 15 नवंबर तक कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. ऐसे में दूसरे के कार्यक्रम में जाना संभव नहीं है. 


 
 
 

Suggested News