पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा का आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। इसकी पुष्टि पार्टी कार्यालय की तरफ से की गई है।
इनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वर्मा जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इनका योगदान पार्टी के लिए लगभग 5 दशकों से अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि वह बेहद सुलझे हुए नेता रहे हैं, साथ ही पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।
शोक व्यक्त करने वालों में अजीत शर्मा नेता बिहार विधानमंडल कांग्रेस दल सहित पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता गण ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।