बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्टाचार पर अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस, राहुल गांधी को आंखें खोलकर विकास देखने की नसीहत

भ्रष्टाचार पर अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस, राहुल गांधी को आंखें खोलकर विकास देखने की नसीहत

 DESK. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर भारत में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति'' को समाप्त किया है और विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है, जबकि कांग्रेस के शासन में अधिकतर राशि बिचौलिए हड़प जाते थे। 

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के 50 साल में इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से यह सवाल करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उन्होंने क्षेत्र में किया क्या है। 

शाह ने कहा कि यदि कांग्रेस आंखें बंद रखेगी, तो वह विकास को देख नहीं पाएगी। शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी, आंखें खोलिए और इतालवी चश्मे उतारकर भारतीय चश्मे पहनिए। तभी आप क्षेत्र में मोदी द्वारा किए गए विकास को देख पाएंगे, जो आपकी पार्टी 50 साल में करने में नाकाम रही।'


Suggested News