बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया आयोजन, नेताओं ने किया आयरन लेडी का स्मरण

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया आयोजन, नेताओं ने किया आयरन लेडी का स्मरण

पटना. देश की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को मनाई गई. पटनासिटी इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती मनाई गई. पटनासिटी के शाहदरा में इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किया। 

इस दौरान इंदिरा गांधी के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राजन ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की आयरन लेडी के रूप में जानी जाती है और उन्होंने देश को एक मजबूत और सशक्त भारत देश बनाने की पहल भी की ।

इस मौके पर कांग्रेस नेता पप्पू त्रिवेदी, अशोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Suggested News