बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिला कांग्रेस पार्टी का शिष्टमंडल, तेजस्वी को राहुल गाँधी की पदयात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिला कांग्रेस पार्टी का शिष्टमंडल, तेजस्वी को राहुल गाँधी की पदयात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

PATNA : कांग्रेस पार्टी का एक शिष्ट मंडल ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व मे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज शाम शिस्टाचार मुलाकात की और लालू प्रसाद का कुशलक्षेम पूछा। 


शिष्टमंडल ने उनके स्वास्थ के संबंध मे जानकारी ली और लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, दीर्घ जीवन की कामना की। मुलाकात के क्रम मे शिष्ट मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पद यात्रा के संबंध मे विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राहुल गांधी की पदयात्रा मे सम्मलित होने का न्यौता भी दिया। उनलोगों ने बताया कि राहुल गाँधी की पद यात्रा को जनता का अपार समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

शिष्ट मंडल मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम,, मंत्री आफाक आलम, डॉ नरेश कुमार सम्मलित थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राम चन्द्र पूर्वे सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बिहार कॉंग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।           शिष्टमंडल में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, संदीप शर्मा एवं डॉ० नरेश कुमार शामिल थे। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी उपस्थित थे।

पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News