बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम से बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने, अपने हाथो में तख्ती, खाली गैस सिलेंडर, बिना पेट्रोल के मोटरसाइकिल लेकर कांग्रेस पार्टी ने ठाना है, महंगाई मुक्त भारत बनाना है। देखो ये मोदी का खेल ढाई सौ रुपए सरसो तेल, डीजल-पेट्रोल सैकड़ा पार, घरेलू गैस हजार पार, कांग्रेस पार्टी ने ठाना है, महंगाई मुक्त भारत बनाना है,आदि नारो को बुलंद कर रहे थे।

प्रदर्शन राजेंद्र आश्रम से शुरू होकर समाहरणालय, जी बी रोड होते हुए टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेतहाशा महंगाई के खिलाफ संसद से सड़क तक महंगाई मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम शुरू कर जन, जन, घर, घर, गांव, मुहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला, राज्य, राष्ट्र स्तर पर धारदार आंदोलन चलाते रहेगी। जब तक महंगाई कम ना हो जाए। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वजीरगंज विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डा शशि शेखर ने कहा की हम युवाओं को एकजुट कर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन को और तीव्र करेंगे।


कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबू लाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, संतोष कुशवाहा,भुवन राम, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, जगदीश प्रसाद यादव, मो खैरुद्दीन, जिला महासचिव विद्या शर्मा,दामोदर गोस्वामी, रामाश्रय सिंह,बबलू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार निराला, रंजीत सिंह, लवली सिंह, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, सुनील कुमार राम, मो नवाब अली, मो ताजुद्दीन, राम प्रसाद गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, धीरेंद्र कुमार सिंह, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, सी एल यू अध्यक्ष अजय सिंह, माधुरी देवी, मदीना खातून, सकलदेव चंद्रवंशी, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रवण पासवान, मन्नान खान, असरफ इमाम, फिरोज रजा, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी आदि ने संबोधित किया।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News