बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह, कहा सरकार देश की सुरक्षा में लाना चाहती है ठेकेदारी प्रथा

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह, कहा सरकार देश की सुरक्षा में लाना चाहती है ठेकेदारी प्रथा

BHAGALPUR : केंद्र सरकार की अग्निपट योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय सत्याग्रह आज पूरे बिहार में चल रहा है। उसी बावत आज भागलपुर समाहरणालय परिसर के पास भागलपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम रखा, जिसमें दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व अधिकारी वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना किसी भी तरीके से सही नहीं है। यह युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। 4 साल के इस योजना के बाद युवा सड़क पर आ जाएंगे और फिर से बेरोजगारी बढ़ेगी और युवा गलत रास्ता इख्तियार करेंगे। जिससे देश और गर्त में चला जाएगा। 


वहीँ अरवल में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने मार्च का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड मार्च करते हुए अरवल स्थित गांधी पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि सेना में बहाली सिर्फ रोजगार का मामला नहीं है। बल्कि देश की सुरक्षा का मसला है। ऐसे में देश की रक्षा के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार अपनी सोची समझी चाल के तहत अग्निपथ को सिर्फ चार साल के लिए तय किया है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही यह कानून बनाये रखा है कि कम से कम पांच साल होने पर श्रम कानूनों के तहत ग्रेच्युटी देने का प्रावधान है. जो यह निक्कमी सरकार देना नहीं चाहती है। सरकार देश की सुरक्षा में ठेकेदारी प्रथा लाना चाहती है।  कांग्रेस पार्टी देश के नौजवानों की भावनाओं के साथ खड़ी है। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में आये प्रदेश पर्यवेक्षक वेंकटेश रमण ने कहा कि अग्निपथ योजना का सेना के लोग ही सही नहीं मान रहें हैं। इस योजना को लाकर मोदी सरकार ने सेना में स्थाई भर्ती समाप्त कर दिया है। कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा एवं नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का विरोध करती है। इस सरकार की सभी योजनाएं असफल रहती है. जो बिना सोचे समझे यह सरकार लाती है। इसके बाद विरोध करने पर बारंबार संशोधन करती है। कांग्रेस पार्टी नौजवानों के साथ है और इस योजना के वापसी होने तक विरोध करेंगी।  

वहीँ कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल में लिच्छवी भवन पर अग्निपथ योजना के विरुद्ध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आंदोलन किया है। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव मानस रंजन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा पूरे भारत में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना को लेकर सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की 4 साल का नौकरी युवाओं को दिया जा रहा है इससे देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां सत्याग्रह के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।  केंद्र सरकार से अपील है कि वह इस योजना को वापस नहीं लेती है तो आगे भी इससे विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

भागलपुर से बालमुकुन्द, अरवल से राजू और कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट  

Suggested News