बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर कांग्रेस पार्टी ने कसा तंज, कहा सरकार ने कोई काम नहीं किया

जदयू के 15 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर कांग्रेस पार्टी ने कसा तंज, कहा सरकार ने कोई काम नहीं किया

BHAGALPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंद्रह साल के कार्यकाल पूरा होने पर जदयू के द्वारा राज्य में पंद्रह साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा की बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत खराब है। जबकि क्राइम का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही है। 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भागलपुर के भोलानाथ फ्लाई ओवर का काम हो या फिर भागलपुर से हवाई सेवा की शुरुआत। जिसकी मांग को लेकर वह दस से ज्यादा बार सदन में आवाज उठा चुके हैं। लेकिन आज तक इस पर कोई काम नहीं हुआ।

उन्होंने कहा की गौराडीह में पांच सौ एकड़ जमीन हैं। उसे अधिग्रहित करने के बाद हवाई सेवा की शुरुआत की जा सकती है। यह सिल्क नगरी है। 20 साल पहले यहां से हवाई सेवा थी। लेकिन बाद में समाप्त हो गयी।  इस कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की राज्य में भले काम हो या न हो, आप बेमिसाल बोल सकते हैं। चारों तरफ लूट मचा है। 


भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News