बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान बिल की वापसी पर कांग्रेस पार्टी ने निकाला विजय जुलूस, कहा किसानों की चट्टानी एकता से सफल हुआ आन्दोलन

किसान बिल की वापसी पर कांग्रेस पार्टी ने निकाला विजय जुलूस, कहा किसानों की चट्टानी एकता से सफल हुआ आन्दोलन

KHAGARIA : खगड़िया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। कांग्रेस पार्टी की ओर से यह विजय रैली पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन कृषि कानून को निरस्त करने के ऐलान के खुशी में आज निकाला है। कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव की अगुवाई में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अपने - अपने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पूरे खगड़िया शहर में भ्रमण किया। 

इस दौरान नेताओं ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में नारे भी लगाए। मौके पर नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानून रद्द करने का पीएम का ऐलान स्वागतयोग्य है। कांग्रेस के चरणबद्ध प्रदर्शन और दिल्ली में किसानों के द्वारा पिछले एक साल से जारी आंदोलन का नतीजा है की केंद्र की मोदी सरकार झुकी और किसानों का आंदोलन सफल होने के कगार पर पहुंचा। 

उन्होंने कहा की यह किसानों की जीत है। जिनकी चट्टानी एकता की बदौलत सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी तब तक किसानों के आन्दोलन के साथ है। जब तक केंद्र सरकार संसद से पास कराकर इस बिल को वापस नहीं ले लेती हैं। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News