बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की पोस्टरगर्ल ने साबित किया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ लेकिन अब लड़ेंगी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा से

कांग्रेस की पोस्टरगर्ल ने साबित किया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ लेकिन अब लड़ेंगी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा से

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान सँभालने वाली प्रियंका गाँधी ने आधी आबादी यानी महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा दिया था. उन्होंने इसके लिए जिन लड़कियों और महिलाओं को पोस्टरगर्ल बनाया उनमें सबसे चर्चित रही प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस छोड़कर अब भाजपा का दामन थाम लिया है. प्रियंका मौर्य ने पिछले दिनों कांग्रेस से टिकट न मिलने पर नाखुशी जाहिर की थी. अब उन्होंने कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ को चरितार्थ करते हुए भाजपा के साथ जाने का निर्णय कर लिया. 

गुरुवार को प्रियंका ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रियंका का भाजपा में जाना उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस के लिए ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का नारा बुलंद करने वाली प्रियंका ने भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस को महिला और पिछड़ा वर्ग विरोधी करार दिया. उन्होंने कहा, मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन कांग्रेस टिकट वितरण पूर्व नियोजित था. मुझे टिकट नहीं दिया गया था.   'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया. प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया |



उनके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए.  समाजवादी पार्टी के औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अखिलेश ने मुलायम सिंह को न सिर्फ बंधक बनाकर रखा है बल्कि समाजवादी पार्टी को गुंडों का जमावड़ा बना दिया है. 

अखिलेश को चाटुकारों से घिरा नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी की बात नहीं सुनते. यहाँ तक की मुलायम को भी अखिलेश ने खूब रुलाया है. गुप्ता ने दावा किया कि अगर भाजपा कहे तो सपा के 20 विधायक उनके साथ आने को तैयार हैं. एक दिन पूर्व ही मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. 



Suggested News