बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेसियों ने फिर लगाया होर्डिंग, पंडित हो गये राहुल गांधी तो हिन्दू बनीं सोनिया

कांग्रेसियों ने फिर लगाया होर्डिंग, पंडित हो गये राहुल गांधी तो हिन्दू बनीं सोनिया

PATNA:  नेताओं की जात बताने वाला होर्डिंग लगाकर चर्चा में आये बिहार के कांग्रेसी अब जाति से मजहब पर उतर गये हैं। पटना में कांग्रेसियों का नया पोस्टर लगा गया है जिसमें राहुल गांधी पंडित बताये गये हैं तो सोनिया गांधी भारतीय हिन्दू।

पटना के चौराहों पर लगा नया होर्डिंग

कुछ दिन पहले जाति बताने वाले कांग्रेसियों ने पटना के चौराहों पर नया होर्डिंग लगाया है। इसमें राहुल गांधी को फिर से पंडित करार दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष का नया नामाकरण हुआ है-पंडित राहुल गांधी। कांग्रेसियों ने नये होर्डिंग में अपने नेताओं का मजहब बताया है। सोनिया गांधी को हिन्दू करार दिया गया है। इसके साथ ही शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, मीरा कुमार, अल्पेश ठकोर समेत बिहार के दूसरे कांग्रेसी नेताओं को हिन्दू और मुस्लिम में बांटा गया है। 

वोट के लिए कांग्रेसियों की बेचैनी

सियासी जानकार बताते हैं कि ये वोट के लिए कांग्रेसियों की बेचैनी है। पिछले दो दशक में बिहार में कांग्रेस लालू यादव की कृपा पर ही पलती रही है। इस दफे कांग्रेस बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाकर खुद को मजबूत करना चाह रही है। इसके लिए इसे जाति और धर्म ही सबसे आसान हथियार नजर आ रहे हैं। लिहाजा कुछ दिन पहले कांग्रेसियों ने अपने नेताओं की जाति बताते हुए होर्डिंग पोस्टर लगाया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। अब नेताओं का धर्म बताया जा रहा है। वैसे दोनों पोस्टरों में एक समानता जरूर है। दोनों में राहुल गांधी को पंडित ही बताया गया है।


 अपने को हिन्दू साबित करने को बेचैन कांग्रेसियों ने पोस्टर में  हिन्दू को हिन्दु लिखा है। इसी तरह अाशीर्वाद भी गलत लिखा गया है। आशीर्वाद को आशिर्वाद लिखा गया है। इसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट 

Suggested News