बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस का पोस्टर धमाका, राफेल डील को लेकर 5 करोड़ की प्राइज़ मनी रखी

कांग्रेस का पोस्टर धमाका, राफेल डील को लेकर 5 करोड़ की प्राइज़ मनी रखी

PATNA : बिहार कांग्रेस ने एक बार फिर पटना की सड़कों पर पोस्टर लगा कर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाये गए 35 एयरपोर्ट का नाम और राफेल विमान का दाम आम जनता से पूछा है। इसके लिए 5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा भी पोस्टर में की गई है। 

बिहार में पोस्टरों तक सिमटी कांग्रेस

बिहार कांग्रेस की गतिविधियां आम जनता के बीच कम सिर्फ पटना की पोस्टरों में ही दिखाई देती है। इस बार भी पोस्टर लगाने वाले वही कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले पोस्टर लगाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर अपने तमाम बड़े नेताओं की जाति बताई थी। वैसे हर बार पोस्टर लगने पर कांग्रेस आधिकारिक रुप से अपने आप को इससे अलग कर लेती है। लेकिन पोस्टर लगाने वाले अपने नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

राफेल की कीमत राहुल को भी नहीं पता

अब बिहार कांग्रेस के इन पोस्टरबाज नेताओं को कौन समझाए की राफेल की कीमत राहुल गांधी को भी नहीं पता,  तभी तो वे अपनी हर सभा में राफेल की अलग-अलग कीमत बताते रहते हैं। अच्छा होता कि कांग्रेस नेता राफेल की सही कीमत अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से ही पूछ लेते तो उनको ईनाम देने की जरुरत नहीं पड़ती। बता दें कि भारत और फांस के बीच हुए राफेल डील में कीमत को गोपनीय रखने का जिक्र है।

सुशील मोदी ने दिया जवाब

कांग्रेस की पोस्टर वाली सियासत को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ है। पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

पटना से नीरज की रिपोर्ट

Suggested News