तेजस्वी की बात को कांग्रेस अध्यक्ष ने किया खारिज! अखिलेश सिंह बोले- कौन क्या बोलता है इससे मतलब नहीं... CM को है कैबिनेट विस्तार का विशेषाधिकार

SHEOHAR : बिहार में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का कारवां आज शिवहर पहुँचा। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने पद यात्रा के माध्यम से जनता को कांग्रेस से नाता जोड़ने के लिए आह्वान किया है। इस दौरान पत्रकार के बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोलते हुए कहा कि डिप्टी सीएम क्या कहते है उससे वो इत्तेफाक नही रखते।
मंत्रिमंडल विस्तार का विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का होता है। वो जब चाहे इसका विस्तार करे। कोई क्या कहता है उससे उनको कोई मतलब नही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस को जगह दी जाएगी। इससे पूर्व धनकोल सीमा से शिवहर जिले में पदयात्रा की शुरुआत की गई। जहाँ जिला अध्यक्ष मो. असद और जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
इसके बाद देकुली धाम में पूजा अर्चना करने के बाद शिवहर शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जगह जगह लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजित शर्मा, कांग्रेस नेता कमलेश कुमार सिंह, मधुरेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद नसीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम हुसैन, कांग्रेस नेता बिंदा चौधरी,पार्टी प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सहित जिलेभर के कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सचिव कार्यकर्ता, दिग्विजय सिंह, कई मुखिया गन , सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुराने कांग्रेसी भी यात्रा में शामिल थे।
शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट