बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

“कांग्रेस शायद भूल गयी कि यह वही राजद है जिसने कभी नारा दिया था - भूरा बाल साफ करो”

“कांग्रेस शायद भूल गयी कि यह वही राजद है जिसने कभी नारा दिया था - भूरा बाल साफ करो”

PATNA :   भाजपा ने बिहार में कांग्रेस के सवर्ण कार्ड खेलने पर कटाक्ष किया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस शायद भूल गयी है कि उसका राजद के साथ  चुनावी गठबंधन है। सवर्णों के खिलाफ आग उगलने वाले राजद के साथ कांग्रेस कैसे कदमताल करेगी, ये एक बड़ा सवाल है।

राजद ने बहुत पहले कहा था- भूरा बाल साफ करो

मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद सवर्ण राजनीति फिर चर्चा में है।  बीजेपी नेता और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस को शायद याद नहीं कि यह वही राजद है जिसने 1990 के दशक में नारा दिया था - भूरा बाल (भूमिहार, राजपूत, ब्रह्मण, लाला) साफ करो। राजद सवर्णों के खिलाफ आग उगलता रहा है। अब इस हाल में वह कैसे राजद से तालमेल बैठा पाएगी ? राजद के साथ रह कर कांग्रेस कैसे सवर्णों की राजनीति करेगी ?  अगर कांग्रेस सवर्णों के वोट के लिए गेम प्लान तैयार कर रही है तो क्या उसे राजद के आधार वोट भी मिल पाएंगे ?

जनता नकार चुकी है कांग्रेस को

जब-जब चुनाव नजदीक आता है, कांग्रेस इसी तरह के फैसले लेती है। अगर वह यह सोचती है कि किसी जाति विशेष के नेता को सामने ला कर वह उस समुदाय का वोट हासिल कर लेगी, तो यह उसका भ्रम है। बिहार के सभी वर्ग कांग्रेस को बहुत पहले नकार चुके हैं। देश भर में कांग्रेस कमजोर हो रही है। वह कुछ भी कर ले उसे वोट नहीं मिलने वाला।

Suggested News