बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधीनगर रैली में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला - देश में नफरत फैलाई जा रही

गांधीनगर रैली में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला - देश में नफरत फैलाई जा रही

गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विरोधियों को निशाने पर लिया। अपने 7 मिनट के भाषण में भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने पार्टी पर तीखे तंज कसे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। हमें मिलकर देश को बचाना होगा।हालांकि प्रियंका गांधी राफेल पर बोलने से बचती नजर आई।

प्रियंका ने कहा- इस देश की फितरत है...नफरत की हवाएं प्रेम और करुणा में बदलेंगी, ये आवाज यहां से उठाइए। आने वाले दिनों में सही फैसले लीजिए, ये आपका देश है, आपने बनाया है, किसानों ने बनाया है, बहनों ने बनाया है, नौजवानों ने इसे बनाया है। देश की हिफाजत सिर्फ आप लोग कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझिए। ये आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। हमारी प्रतिभा खत्म की जा रही है।  

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है।मैं दिल से कहना चाहती हूं कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें। आपकी जागरुकता एक हथियार है। आपको सोचना है कि यह चुनाव है और अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। चुनाव में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए. जरूरी मुद्दे किसान, नौकरी, महिला सुरक्षा हैं।ये चुनावी मुद्दा है। जो आपके सामने बड़ी- बड़ी बातें और वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वादा कहां गया।

Suggested News