बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, पार्टी ने मांगी 7 सीटें...एलायंस पर बन सकती है बात!

दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, पार्टी ने मांगी 7 सीटें...एलायंस पर बन सकती है बात!

PATNA: बिहार और झारखंड के बाद अब कांग्रेस और आरजेडी चुनावी तालमेल की संभावनाएं दिल्ली विधानसभा चुनाव में तलाश रहे हैं। हालांकि मौजूदा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ है नहीं। ऐसे में कांग्रेस यहां आरेजडी के साथ लड़ने पर विचार कर रही है।

 सूत्रों के मुताबिक आरजेडी यहां लगभग 10 फीसदी सीटों यानी सात सीटों की मांग कर रही है, लेकिन बात उससे कम सीटों पर भी बन सकती है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच दो राउंड की बातचीत हो चुकी है। इस तालमेल के पीछे आधार है कि उन सीटों पर गठबंधन किया जाए, जहां दोनों दलों का अपना एक बड़ा सामाजिक आधार है।

बताया जा रहा है कि आरजेडी ने कांग्रेस को दिल्ली की उन सात विधानसभा सीटों की एक लिस्ट सौंपी है, जहां से वह अपने उम्मीवार उतारना चाहती है। बताया जाता है कि वे सीटें ऐसी हैं, जहां ठीकठाक तादाद में बिहारी व पूर्वांचली रहते हैं या जहां आरजेडी के वोट बैंक से जुड़े लोग हैं।


 
 बताया जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में इस मसले को लेकर अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।  अगर कांग्रेस से बात नहीं बन पाती तो आरजेडी दिल्ली की कुछ सीटों पर अकेले मुकाबले में उतरेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर एक दो दिनों में साफ हो जाएगी।




Suggested News