बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को मिले मंत्रालय पर आरपीएन सिंह ने जताई खुशी, बोले- किसानों की कर्जमाफी हमारी प्राथमिकता

कांग्रेस को मिले मंत्रालय पर आरपीएन सिंह ने जताई खुशी, बोले- किसानों की कर्जमाफी हमारी प्राथमिकता

RANCHI: झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट में सभी 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने विभागों के बंटवारा पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जो मंत्रालय कांग्रेस को मिले हैं वह सीधे जनता से जुड़ने वाले हैं। जनता के आंसू पोछने वाले हैं जनता को लाभ पहुंचाने वाले हैं। 

आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मिल मंत्रालय का नाता गांव गरीब और रोजगार से है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की सरकार है तो मंत्रालय कांग्रेस की हो और जेएमएम का हो या आरजेडी के हो, हम सब का लक्ष्य है कि एक साथ मिलकर झारखंड के वासियों के लिए काम करें,और जो उन्होंने सपने देखे हैं उनका सम्मान करें। 

किसानों की कर्जमाफी पर भी बोले

आरपीएन सिंह ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के समय भी हमने कहा था कि इसको लेकर आंकड़े सामने लाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कर्ज माफी को लेकर एक प्रोसेस होता है उसको पूरा करके ही निर्णय होगा। हमने बोला है कि राज्य के किसानों को राहत पहुंचाएंगे तो जरुर पहुचाएंगे।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News