बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनदेखी : बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि देना भूल गया कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व

अनदेखी : बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि देना भूल गया कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व

PATNA : बिहार की राजनीति में बुधवार को एक तारा हमेशा के लिए टूट गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके सदानंद सिंह का 78 साल की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर बिहार के तमाम नेताओं की तरफ से श्रद्धांजली अर्पित की गई। लेकिन चौंकानेवाली बात यह रही कि अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन के घंटों बाद भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से उनके लिए कोई श्रद्धाजंलि नहीं दी गई। ट्विटर पर हर समय एक्टिव नजर आनेवाले राहुल गांधी या उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि देना जरुरी नहीं समझा। जबकि इस दौरान प्रियंका ने भूपेन हजारिका को उनकी जंयती पर नमन किया

अनदेखी की लग चुके हैं आरोप

सदानंद सिंह के निधन से पूर्व उनके पुत्र सुभानंद मुकेश (Shubahnand Mukesh) ने कहा था दिल्‍ली में उन्‍होंने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पिता की स्थिति की जानकारी दी थी। लेकिन उन्‍होंने कोई ध्‍यान नहीं दिया था. यहां विशेष बात यह है कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पहल के बाद दिल्‍ली के अस्‍पताल से एयरलिफ्ट कर पटना लाया गया था और पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पार्टी की योजना में नहीं बिहार कांग्रेस

जिस तरह से सदानंद सिंह के निधन को लेकर गांधी परिवार और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुप्पी साधी है। उसके बाद पार्टी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है केंद्रीय नेतृत्व की नजर में बिहार कांग्रेस को लेकर कोई योजना नहीं है। ऐसे में बिहार कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को भी वह भूल गए।


Suggested News