बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, दौरे से पहले छा गया यह पोस्टर, मां दुर्गा बनी प्रियंका गांधी ने किया किसानों के हत्यारे का वध

मोदी के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, दौरे से पहले छा गया यह पोस्टर, मां दुर्गा बनी प्रियंका गांधी ने किया किसानों के हत्यारे का वध

VARANASI: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर समाजवादी पार्टी, सभी अपने-अपने दांव-पेच लगाकर जनता को अपनी तरफ करने में लगे हुए हैं। इसी बीच बात करेंगे कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की, जो कल एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रही हैं। वाराणसी यानी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़। जहां कांग्रेस सेंध लगाने की तैयारी कर रही है।

प्रियंका गांधी अपने एक दिवसीय दौरे और किसान न्याय रैली को सम्बोधित करने रविवार को वाराणसी आ रही हैं। किसान न्याय रैली को सम्बोधित करने से पहले प्रियंका गांधी दुर्गाकुंड मंदिर में माता कुष्मांडा के दर्शन-पूजन करेंगी। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दर्शन और रैली को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रियंका गांधी का दुर्गा शक्ति के स्वरुप में दिखाया गया है। इतना ही नहीं, महिषासुर को किसान के हत्यारे के रूप में दिखाया गया है, और प्रियंका किसानों के हत्यारे स्वरूप महिषासुर का वध कर रहीं हैं।

इस पोस्टर को जारी करने वाले बनारस वाले मिश्रा जी के नाम से फेमस कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने बताया कि प्रियंका गांधी कल बनारस आ रही हैं। किसान न्याय रैली में वो जनता के बीच किसानों की बात और उनका हक़ दिलाने की बात करेंगी। नवरात्र के पावन पर्व में चौथे दिन पहुंच रहीं प्रियंका गांधी धर्म की नगरी काशी में माता कुष्मांडा के अति प्राचीन मंदिर दुर्गाकुंड में दर्शन और पूजन करेंगी।

प्रियंका गांधी आने वाले चुनाव में दुर्गा रूप लेकर किसानों के हत्यारों का सर्वनाश करेंगी। इसलिए आज हम सभी ने एक पोस्टर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रियंका जी का एक पोस्टर लगाया है जिसमे उन्हें माता दुर्गा का स्वरुप दिया गया है और वो महिषासुर रूपी किसानों के वध करने वाले का अंत कर रही हैं।अब कल क्या होता है, प्रियंका गांधी का दौरा कितना प्रभावशाली होता है, और वह अपने मकसद में किस हद तक कामयाब होती हैं, यह देखने वाली बात है।

Suggested News