बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 1 नवंबर से होगा शुरू, बिहार में प्रभारी बने ब्रजेश प्रसाद मुनन

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 1 नवंबर से होगा शुरू, बिहार में प्रभारी बने ब्रजेश प्रसाद मुनन

पटना. आगामी 1 नवम्बर से शुरू होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी तैयारी पूरी कर ली है. इस क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बिहार में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूर्व प्रदेश महासचिव ब्रजेश प्रसाद मुनन को प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

सदस्यता से सम्बंधित सभी मुद्दों और उसे सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर रहेगी. इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 1 नवम्बर से कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है. इसकी विधिवत शुरुआत बिहार में 1 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से सदस्य बनाकर की जाएगी.

इसी क्रम में सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन को प्रभारी का दायित्व पार्टी ने सौंपा है.


Suggested News