बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह : भाषण दे रहे कन्हैया कुमार का युवाओं ने किया विरोध, मुर्दाबाद... वापस जाओ के लगाये नारे

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह : भाषण दे रहे कन्हैया कुमार का युवाओं ने किया विरोध, मुर्दाबाद... वापस जाओ के लगाये नारे

पटना सिटी. सेना भर्ती के लिए बनायी गयी अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार कांग्रेस ने सत्याग्रह प्रदर्शन किया। इसमें जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान शिकारपुर चौक पर कन्हैया कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद एक लोग ने कन्हैया कुमार मुर्दबाद... वासस जाओं का नारा लगाया। नारेबाजी कर रहे युवक अपने-आप को सेना का जवान बता रहा था। इस सत्याग्रह में कन्हैया के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।


वहीं कन्हैया के विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नारेबाजी कर रहे युवाओं के बीच मारपीट भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार जिस समय भाषण दे रहे थे, उसी दौरान एक युवक उनका विरोध करने लगा। उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बाकी युवा भी उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। युवाओं का कहना था कि वो देश के खिलाफ बातें करते हैं। इसलिए वो उनका विरोध कर रहे हैं। इसके बाद कन्हैया कुमार ने भाषण खत्म किया और उन्हें सिक्योरिटी में वहां से निकाला गया।

बता दें कि सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सोमवार को बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार भी सत्याग्रह पर हैं। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना बिहार के युवाओं पर भारी पड़ेगी। सेना की नौकरी करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सेना को ठेका के हवाले करना चाहती है।

Suggested News