बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र और अब असम में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, स्थानीय विधायक ने राहुल गांधी के लिए कहा – वह नेतृत्व करने के काबिल नहीं

पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र और अब असम में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, स्थानीय विधायक ने राहुल गांधी के लिए कहा – वह नेतृत्व करने के काबिल नहीं

पिछले कुछ माह से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आंतरिक लड़ाई लड़ रही है। जहां पार्टी नेतृत्व को लेकर शीर्ष क्रम के नेताओं में नाराजगी है, वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में भी यह नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। जहां पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में पार्टी में कलह की स्थिति है, वहीं अब इस सूची में पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य असम में भी शामिल हो गया है। जहां कांग्रेसी विधायकों में पार्टी हाईकमान के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। विधायकों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काम पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, वह पार्टी को आगे नहीं ले जा सकते हैं।

इस विरोध का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान अपने युवा नेताओं की बजाय बुजुर्ग नेताओं को प्राथमिकता देता है और इसी वजह से सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति खराब हो गई है। पंजाब और राजस्थान कांग्रेस में हो रहे विरोध के बीच असम से कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा मैं विधानसभा अध्यक्ष से मिलूंगा और अपना इस्तीफा दे दूंगा। राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, अगर वह पार्टी के शीर्ष पर रहते हैं तो कांग्रेस आगे नहीं बढ़ेगी।उन्होंने आगे कहा कि हमने उनसे कहा था कि कांग्रेस के पास इस बार सत्ता में आने का अच्छा मौका है और हमें एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक गलती होगी और वास्तव में यही हुआ।

बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पहले भी सवाल उठाए हैं। कुछ दिन पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी के करीबी रहे जीतन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज है। 

बात अगर राज्यों की करें तो राजस्थान और पंजाब में पार्टी में अंदरुनी कलह मचा हुआ है। वहीं मुंबई कांग्रेस में भी आपसी कलह की खबर है क्योंकि पार्टी के एक विधायक जीशान सिद्दीकी ने मुंबई कांग्रेस के चीफ भाई जगताप के खिलाफ सोनिया गांधी को लेटर लिखा है।


Suggested News