बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार महागठबंधन में रार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद मधुबनी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

बिहार महागठबंधन में रार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद मधुबनी से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

PATNA : बिहार में महागठबंधन के लिए अच्छी खबर नहीं है। महगठबंधन की गांठ अब मधुबनी सीट पर उलझने वाली है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद मधुबनी से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर शकील अहमद ने बुधवार को नामांकन फॉम भी खरीद लिया है। 

बता दें कि नामांकन के पहले किसी भी उम्मीदवार को 25000 शुल्क जमा कर नामांकन फॉम खरीदना पड़ता है। शकील अहमद ने अपने नाम से नामांकन फॉम खरीदा है। इससे जाहिर होता है कि उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

सूत्रों के मुताबिक शकील अहमद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि मधुबनी सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है लेकिन महागठबंधन में ये सीट विकासशील इंसान पार्टी के कोटे में चली गई। वीआईपी पार्टी ने मधुबनी से बद्री पूर्वे को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि झारखंड के चतरा में कांग्रेस कोटे के सीट से राजद ने भी उम्मीदवार उतार दिया है। महागठबंधन के तहत चतरा सीट कांग्रेस के मिली थी लेकिन राजद ने वहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया। कुछ इसी तर्ज पर बिहार के मधुबनी सीट पर शकील अहमद भी फ्रेंडली फाइट करेंगे। 

Suggested News