बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका : नवीन जिंदल होंगे भाजपा में शामिल! पीएम मोदी से भी मंजूरी मिलने की है चर्चा

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका : नवीन जिंदल होंगे भाजपा में शामिल! पीएम मोदी से भी मंजूरी मिलने की है चर्चा

NEW DELHI : कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी जाहिर करनेवालों में जल्द ही एक और बड़ा नाम शामिल होनेवाल है। चर्चा है कि देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल और दो बार सांसद रह चुके नवीन जिंदल जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सियासी गलियारों में चर्चा है कि जिंदल के भाजपा में इंट्री को लेकर पीएम मोदी ने मंजूरी दे दी है और सिर्फ अधिकारिक घोषणा होना शेष है।

तिरंगा लहराने को लेकर लड़ी थी लंबी लड़ाई

जिंदल का नाम इतिहास के पन्नों में जुड़ चुका है. आज अगर देश का कोई भी नागरिक 26 जनवरी और 15 अगस्त के अलावा भी भारतीय तिरंगा लहरा सकता है तो इसका श्रेय नवीन जिंदल को जाता है. छत्तीसगढ़ में अपने एक फैक्ट्री पर उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगा लहराया था. शासन वर उन्हें झंडा उतरने का आदेश दिया गया था जिसके बाद पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने जिंदल के पक्ष में फैसला सुनाया और भारतीय तिरंगा पर आम भारतीय का भी अधिकार हो गया. आज अगर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के हेलमेट पर तिरंगा लगा होता है तो यह नवीन जिंदल के कारण ही संभव हो पाया है. तिरंगा लहराने के ऐतिहासिक फैसले के बाद नवीन जिंदल की छवि राष्ट्रवादी की बन गई।  ऐसे में भाजपा नवीन जिंदल की राष्ट्रवादी छवि को अपनी पार्टी के अनुकूल मानती है। यही कारण है कि भाजपा में नवीन जिंदल के शामिल होने संभावना बढ़ गई है।

कांग्रेस से नाराजगी

नवीन जिंदल उन नेताओं में शामिल हैं, जो कांग्रेस की मौजूदा नेतृत्व से नाराज हैं। कभी राहुल गांधी के करीबी रहे नवीन जिंदल की उनसे दूरियां बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि नवीन जिंदल की नाराजगी भी ठीक उसी तरह की है, जिस तरह की नाराजगी ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट या जितिन प्रसाद ने अपने बयानों में कही है – शीर्ष नेतृत्व द्वारा की जानेवाली अनदेखी। पार्टी आलाकमान को लेकर नवीन जिंदल 2019 से ही नाराज थे, लेकिन उन्हें मनान का प्रयास नहीं किया गया। जिसके बाद अब लगभग तय हो गया है कि नवीन जिंदल भाजपा के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे।

सुभाष चंद्रा से मतभेद भी गए हैं खत्म

नवीन जिंदल का पीएम मोदी के करीबी और जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के बीच पैसों की मांग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। माना जा रहा था कि यह कारण भी था नवीन जिंदल भाजपा में शामिल नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है।


Suggested News