बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह को लेकर राजद के विरोध का कांग्रेस ने निकाला काट, छोटे सरकार की पत्नी मुंगेर से होगी कांग्रेस उम्मीदवार!

अनंत सिंह को लेकर राजद के विरोध का कांग्रेस ने निकाला काट, छोटे सरकार की पत्नी मुंगेर से होगी कांग्रेस उम्मीदवार!

PATNA : लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के पहले से ही मुंगेर लोकसभा सीट  केक बना हुआ है। यहां से जदयू से बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह और कांग्रेस की टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह दावा ठोक रहे थे। अनंत सिंह के दावा ठोकने के बाद महागठबंधन खेमे में हलचल थी। खासकर राजद किसी भी सूरत में अनंत सिंह को टिकट नहीं देना चाहता था। खबर है कि कांग्रेस ने इसका काट निकाल लिया है और वह अनंत सिंह की पत्नी को मुंगेर सीट से टिकट देने का मन बना लिया है। 

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। मुंगेर लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार फाइनल हो गया है। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। इससे जहां एक ओर अनंत सिंह के विधायक की सीट बची रह गई, वहीं नीलम देवी को कांग्रेस और राजद का समर्थन मिल जाएगा।

अब यह बात साफ हो गई है कि अनंत सिंह के बदले उनकी पत्नी नीलम देवी ही चुनाव लड़ेंगी। अनंत सिंह के नाम पर महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को घोर आपत्ति थी। तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की उम्मीदवारी का खुल्लम खुल्ला विरोध किया था। इसके बाद कांग्रेस ने अनंत सिंह के बदले उनकी पत्नी का नाम आगे किया। ताकि तेजस्वी के विरोध को शिथिल किया जाए।

बता दें कि अनंत सिंह को मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार माना जा रहा था। खुद अनंत सिंह ने कई मौकों पर कांग्रेस का टिकट मिलना शत-प्रतिशत सुनिश्चित बताया था। अनंत सिंह ने प्रचार अभियान भी छेड़ रखा था। 

Suggested News