बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस कार्यसमिति की अगली बैठक 10 अगस्त को, नए अध्यक्ष के नाम पर होगा फैसला

कांग्रेस कार्यसमिति की अगली बैठक 10 अगस्त को, नए अध्यक्ष के नाम पर होगा फैसला

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होगी। कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा है कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है। कांग्रेस की इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, माना जा रहा है कि इसी बैठक में पार्टी के अगले अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। हालांकि, गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।
 


 कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए शशि थरूर समेत कुछ और कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के नाम को आगे बढ़ाया है। हालांकि, माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में राजनीतिक फैसलों के साथ ही सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।
 

 मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के सामने संगठन मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती है। कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूत करने के साथ ही पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। रोजगार संकट और आर्थिक मोर्चे पर सरकार के प्रदर्शन सहित कश्मीर मुद्दे पर सरकार को घेरने जैसे विषयों पर भी पार्टी रणनीति तैयार करेगी।

Suggested News