बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज! सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका दे सकते हैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा? पार्टी में चर्चाएं तेज

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज! सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका दे सकते हैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा? पार्टी में चर्चाएं तेज

NEW DEHLI : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की आज बैठक बुलाई गई है। ऐसी चर्चा है कि जिस तरह के परिणाम पांच राज्यों में कांग्रेस के आए हैं. उसके बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आज न सिर्फ सोनिया गांधी, बल्कि राहुल और प्रियंका भी पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा की पेशकश कर सकते हैं। शनिवार को दिन भर दिल्ली में में इस बात की चर्चा होती रही। हालांकि शाम तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन बातों का खंडन करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया है।

बिल्कुल गलत है इस्तीफे की बात

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन खबरों को रविवार को ‘‘गलत और शरारती’’ करार देते हुए खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि गांधी परिवार के सदस्य पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने पार्टी में किसी बड़े बदलाव को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि कथित इस्तीफे की खबरें अनुचित, शरारती और गलत हैं। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कहा, ‘‘अफवाह फैलाने वालों के चेहरे कल लटक जाएंगे।’’

आज बुलाई गई है बैठक 

पांच राज्यों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के  बाद आज सोनिया  गांधी पार्टी के कार्य समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक शाम चार बजे यहां पार्टी मुख्यालय में होनी है। 

पार्टी में है असंतोष का माहौल

जिस तरह यूपी और पंजाब में पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। उससे कांग्रेस पार्टी के एक धड़े में असंतोष व्याप्त है। वह पार्टी की इस बुरी हालत के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार मानते हैं। पार्टी में लंबे समय से किसी बाहरी को बड़े पद की जिम्मेदारी नहीं मिलने से देश की जनता में देश के सबसे पुरानी पार्टी को लेकर यह धारणा बन गई है कि यह सिर्फ गांधी परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जिसके कारण अब लोग इससे दूर होते जा रहे हैं। साथ ही पार्टी की नीतियों में भी बदलाव की मांग होती रही है। 

Suggested News