बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाला बदलकर भाजपा में शामिल होनेवाले पूर्व मंत्री के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, पुतला जलाकर किया विरोध, बहुत सुनाया

पाला बदलकर भाजपा में शामिल होनेवाले पूर्व मंत्री के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, पुतला जलाकर किया विरोध, बहुत सुनाया

SASARAM : खबर सासाराम से हैं। रोहतास जिला के चेनारी के कांग्रेस विधायक तथा बिहार सरकार में मंत्री रह चुके मुरारी प्रसाद गौतम के द्वारा कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है तथा चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का पुतला फूंका है। 

जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में इन लोगों ने मुरारी प्रसाद गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं उनके पुतले में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस मुरारी प्रसाद गौतम को लगातार हार के बावजूद पार्टी ने टिकट देकर कई बार विधायक बनाया। गठबंधन की सरकार में मंत्री का महत्वपूर्ण पद दिलवाया।

क्षेत्र की जनता से की गद्दारी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिर भी मुरारी प्रसाद गौतम ने संगठन ही नहीं, क्षेत्र की जनता के साथ भी गद्दारी किया तथा पार्टी को छोड़कर भाजपा में चले गए। जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्हीं आक्रोश के अभिव्यक्ति स्वरूप आज पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का पुतला जिला मुख्यालय में फूंका गया है।

REPORT BY RANJAN SINGH

Suggested News