बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीमा पर भीड़ बढ़ने के बाद बिहारियों को बस से घर पहुंचाने पर भी विचार! गृह सचिव बोले-हर जिले के कम से कम 3-5 हजार लोग परदेस से लौट रहे घर

सीमा पर भीड़ बढ़ने के बाद बिहारियों को बस से घर पहुंचाने पर भी विचार! गृह सचिव बोले-हर जिले के कम से कम 3-5 हजार लोग परदेस से लौट रहे घर

Patna : कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर देश भर में लॉक डाउन के बाद परदेस में रह रहे बिहारी भाग का अपने घर लौट रहे हैं। सबसे अधिक दिल्ली से लोग वापस अपने घर की ओर रवाना हुए हैं। दिल्ली के अलावे मुंबई हरियाणा पंजाब से भी बड़ी संख्या में बिहारी अपने घर लौटने के रास्ते में हैं।


सरकार यह अनुमान लगा रही है कि हर जिले के कम से कम 3 से 5 हजार लोग वापस आ रहे हैं। यह संख्या और बढ़ भी सकती है। लेकिन अब तक सरकार यह मानकर चल रही है कि कम से कम इतने लोग तो वापस आएंगे ही। लिहाजा इसी अनुरूप सरकार अपनी तैयारी में जुटी है।

भीड़ बढ़ने पर स्वस्थ्य लोगों को बस से घर पहुंचाने पर भी विचार

बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रविवार को बताया कि हर जिले के 3 से 5 हजार लोग लौट रहे हैं।हमलोगों का प्रयास है कि जो भीड़ हमारी सीमा में आये उनके बाद हम उसे जिला वाइज सूची बना लेंगे।सूची बनाने का हमें आगे चलकर फायदा मिलेगा,आगे अगर भीड़ बढ़ती है तो फिर जिला वाइज बनी सूची के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

वहीं क्या उन्हें घर भेजा जाएगा,  इस पर गृह सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि इस पर आगे निर्णय लिये जाएंगे।

गृह सचिव ने बताया कि सीमा पर आने के बाद सभी की जांच की जाएगी।अगर कोई बीमार या वायरस से ग्रषित होगा उसका इलाज होगा और उसे अलग जगहों पर रखा जाएगा। बाकी के जो लोग स्वस्थ्य होंगे उनको घर पहुचाने पर विचार हो सकता है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News