बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनपुर रेल मंडल में संविधान शपथ समारोह का हुआ आयोजन, डीआरएम ने सैकड़ों कर्मियों को दिलाई शपथ

सोनपुर रेल मंडल में संविधान शपथ समारोह का हुआ आयोजन, डीआरएम ने सैकड़ों कर्मियों को दिलाई शपथ

SONPUR : आज संविधान दिवस के मौके पर सोनपुर रेल मंडल की ओर से संविधान शपथ समारोह का आयोजन किया गया. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित इस समारोह में डीआरएम सोनपुर अनिल कुमार गुप्ता ने सैकड़ों कर्मियों को संविधान की शपथ दिलायी. उन्होंने 26 नवंबर 1949 को तैयार भारत के संविधान के महत्वपूर्ण वाक्यांश को पढ़ते हुए कर्मियों को शपथ दिलाई. 

हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं. 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक पीके सिन्हा, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, वरीय मंडल अभियंता समन्वय संजय कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर आजाद स्नेही, सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेंद्र शर्मा एवं अन्य सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. 

मनोज की रिपोर्ट

Suggested News