बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया के चीनी बौद्ध मठ में लगा भारत का विवादित नक्शा, कांग्रेस ने की अविलम्ब हटाने की मांग

बोधगया के चीनी बौद्ध मठ में लगा भारत का विवादित नक्शा, कांग्रेस ने की अविलम्ब हटाने की मांग

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युमन दुबे, मिथिलेश सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार आदि ने कहा की बोधगया स्थित चीन के मंदिर के गेस्ट हाउस में लगा भारत का विवादित नक्शा लगाया गया है, जिसमे लद्दाख के कुछ भाग को चीन ने अपनी सीमा में दिखाया है।


उन्होंने कहा की इसे विभिन्न एक्सपर्ट्स और जानकारों ने बेहद गंभीर बताते हुए इस विवादित नक्शा को भारत में कहीं नहीं लगाने की बाते कहीं है। नेताओ ने कहा की चीन का यह नक्शा पूरी तरह गलत तथा भारत की अखंडता, संप्रभुता के खिलाफ है।

नेताओ ने स्थानीय प्रशासन, राज्य एवं केंद्र सरकार से अविलंब बोधगया स्थित चीन के मंदिर के गेस्ट हाउस के दीवार से विवादित नक्शा हटाने की मांग की। लेकिन विगत कई दिनों से मांग करने के बाद भी अभी तक नक्शा नहीं हटाया गया है।

नेताओ ने कहा की बोधगया में चीन मंदिर का निर्माण सन 1945  में हुआ था, जो की महाबोधी मंदिर के कुछ दूरी पर स्थित है। बोधगया में दो सौ से ज्यादा बौद्ध मठ, मंदिर है , जो संबंधित देशों से संचालित है। चीनी मंदिर के बाहर, अंदर सभी जगह चाइनीज भाषा में सब कुछ लिखा हुआ है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News